उत्तराखंड में कोरोनाः 1226 नए संक्रमित मिले, 32 की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोनाः 1226 नए संक्रमित मिले, 32 की मौत

Date:


उत्तराखंड में कोरोनाः 1226 नए संक्रमित मिले, 32 की मौत

कम हो रही है कोरोना संक्रमण और मृत्यु की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मृत्यु के आंकड़ों में तेजी से कमी आती जा रही है। रविवार को राज्य में 1226 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 32 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गयी। वहीं आज भी नये मरीाजें के मुकाबले स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा अधिक रहा जिससे स्वास्थ विभाग भी राहत की सांस ले रहा है।

रविवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरेाना रिपोर्ट केेे अनुसार पिथौरागढ़ में 276, देहरादून में 241, हरिद्वार में 159, पौड़ी में 100, टिहरी में 94, ऊधमसिंह नगर में 89, चमोली में 87, नैनीताल में 59, रुद्रप्रयाग में 50, उत्तरकाशी में 24, अल्मोड़ा में 21, चंपावत में 22, बागेश्वर जिले में चार नये कोरोेना संक्रमित मिले हैं। आज मिले 1226 नये कोरोना संक्रमितों के साथ प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 328338 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में 30357 सक्रिय मरीज हैं। आज 32 लोगों के जान गंवाने के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 6401 हो गया है। रिकवरी दर बढ़कर 87.07 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.89 प्रतिशत हो गयी है। आज 1927 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सात दिन में 42 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो जाने से कोरोना पर काबू होता नजर आ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related