Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona update: बीते 24 घंटे में 7,633 केस, सक्रिय मामले 61,000 पार, दिल्ली में 4 मौत

corona

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार 633 नए मामले मिले हैं। जहां नए मामलों में कमी आई है वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 61 हजार 233 मरीज सामने आए हैं।

दिल्ली में चार मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 152 पहुंच गई। सबसे ज्यादा चार मौतें दिल्ली में हुईं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई। मृतकों की संख्या में केरल की तरफ से भी चार मौतों का इजाफा किया गया है।

दैनिक संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत

देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 0.14 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,42,474 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसको लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने अलर्ट किया था। कोरोना के बढ़ते मामले अब कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या देश संक्रमण की एक और नई लहर की तरफ बढ़ रहा है।

Exit mobile version