मेरठ में कोरोना ने मारी डबल सेंचुरी, मिले 210 संक्रमित

मेरठ रीजनमेरठ में कोरोना ने मारी डबल सेंचुरी, मिले 210 संक्रमित

Date:


मेरठ में कोरोना ने मारी डबल सेंचुरी, मिले 210 संक्रमित

बढ़ते कोरोना संक्रमितों से प्रशासन चिंता में तो जनता आई दहशत में
पुलिस ने चलाये अभियान, मास्क न पहनने वालों के काटे चालान
सरधना में मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज

मेरठ। अप्रैल माह में जनपद मेरठ में कोरोना का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। बुधवार को जहां मेरठ जनपद में कोरोना के 119 नये मामले सामने आये थे वहीं गुरूवार को नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 165 रहा और शुक्रवार को 147 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं आज शनिवार को भी कोरोना का ग्रहण मेरठ पर जारी रहा और 210 नये कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ विभाग की नींद उड़ गयी है। कई दिन से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से अधिक होने से प्रशासन चिंतित था वहीं आज कोरोना की डबल सेंचुरी ने तो लोगों को दहशत में डाल दिया है।

कोरोना को रोकने के लिये मेरठ में गुरुवार से कोरोना (नाइट कर्फ्यू) भी लगा गया मगर अभी तक तो उसका प्रभाव दिखना शुरू नहीं हुआ है। प्रशासन के संक्रमण रोकने के तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जनपद में आज कुल 7274 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 210 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये हैं। आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 412 है। इस समय 561 लोग होम आईसोलेशन में हैं। आज 60 कोरोना संक्रमितों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 22930 हो गया है।

शनिवार को सरधना के इलाके कोरोना से सर्वाधित प्रभावित रहे। सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर काॅलेज के अनेक छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं सरधना का हाता एशहियान कोरोना का नया हॉट स्पाॅट बनकर सामने आया है। मेरठ के वेस्ट एंड रोड, हनुमान पुरी, जागृति विहार और शास्त्रीनगर के क्षेत्र, श्रद्धापुरी, गोविंद पुरी, जयदेवी नगर आदि इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...