Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मिले 1425 नये संक्रमित


मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मिले 1425 नये संक्रमित

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन और तमाम बंदिशों के बावजूद कोरोना का प्रसार रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही। रविवार को 1425 नये कोरोना मरीज मिले और 9 संक्रमितों ने कोरोना के कारण जान गंवा दी।

रविवार को मेरठ जिले में 1425 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56108 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 12704 हो गये हैं। आज 1362 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 42824 हो गया है। वहीं आज 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 580 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

बाजारों में भीड़, सड़कों पर पुलिस ने बरसाये डंडे
लॉकडाउन के दौरान मेरठ मे दो तरह की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। एक ओर महानगर के प्रमुख बाजारों में भीड़ के चलते पैर रखने की भी जगह नहीं है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर टेम्पों वालों पर पुलिस का डंडा चल रहा है। दोनों की काम जायज हो सकते हैं, बाजारों में भीड़ भी और पुलिस का डंडा चलाना भी। लेकिन जरूरी यह है कि दोनों काम व्यवस्थित तरीके से किये जायें ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। सुबह के समय बाजारों में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिये प्रशासन द्वारा ठोस नीति बनाये जाना आवश्यक है ताकि बाजारों में आने वाले ग्राहक कोरोना संक्रमण का शिकार न हों।

Exit mobile version