उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1925 नए मरीज मिले, 13 संक्रमितों की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1925 नए मरीज मिले, 13 संक्रमितों की...

Date:


उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1925 नए मरीज मिले, 13 संक्रमितों की मौत

  • कोरोना के नये केस मिलने के मामले में उत्तराखंड ने यूपी, गुजरात को पीछे छोड़ा

देहरादून। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर उत्तराखंड में कहर बरपा रही है। आबादी के मुताबिक कोरोना मरीज मिलने के अनुपात में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश और गुजरात को भी पीछे छोड़ दिया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए यह साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण राज्य को गंभीर स्थिति में ला सकता है। मंगलवार को राज्य में 1925 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं और 13 मरीजों की मौत हो गयी है। इस साल पहली बार एक ही दिन में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य के देहरादून में सर्वाधिक 775 और कुंभनगरी हरिद्वार में 594 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 54 हो गयी है।

मंगलवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून में सर्वाधिक 775, हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, यूएस नगर में 172, अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 13, चमोली में आठ, चम्पावत में 21, पौड़ी में 33, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 35 जबकि उत्तरकाशी में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 12 हजार को पार कर गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.85 और रिकवरी रेट 88 प्रतिशत हो गया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही राज्य में अब तक 54 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसमें से 30 कंटेनमेंट जोन अकेले राजधानी देहरादून में हैं। नैनीताल में 17, हरिद्वार में 6और पौड़ी में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

चिंता का कारण बना कुंभ मेला
उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहा कुंभ मेला प्रशासन के लिये चिंता का कारण बना हुआ है। हर दिन लाखों लोग कुंभ मेले में स्नान करने आ रहे हैं। सोमवती अमावस्या स्नान के बाद अब कल 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन तक सर्तकता बरत रहा है। वहीं सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, पीपीई किट व दवाएं मौजूद हैं। केंद की ओर से मिल रही मदद से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर गांवों में बुजुर्गों की जांच करने और संक्रमितों को पर्याप्त उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related