Site icon Buziness Bytes Hindi

जेल में बंद लोेगों का भी कोरोना ठीक कियाः योगी


जेल में बंद लोेगों का भी कोरोना ठीक कियाः योगी

रामपुर। एक दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जेल में बंद हैं हमने उनका भी कोरोना ठीक कर दिया। गरीबों, वंचितों, दलितों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्ब्जा करने वालों के लिये बुलडोजर हमेशा तैयार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत को बचाने की श्रृंखला में कश्मीर में 370 धारा हटायी गयी और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनाया जा रहा है।

Read also: जिन्ना का गुणगान करने वालों को रोकना होगा : योगी

रामपुर में 2595.29 लाख (करीब 26 सौ लाख) की परियोजनाओं का शिलान्यास और 37 करोड़ 63 लाख की योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढे चार साल में राज्य सरकार ने सिर्फ रामपुर 3000 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। राज्य सरकार ने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति है कि तुष्टीकरण के नाम पर सुरक्षा के साथ भी कोई भेदभाव नहीं करने दिया जाएगा। सपा नेता आजम खान की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर की विरासत को कुछ लोगों, भूमाफियाओं ने सत्ता का संरक्षण पाकर संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया था। आज वह कहां है आप सब जानते हैं। गौरतलब हे कि आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने 26 फरवरी 2020 को रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अभी तक वह जेल की सलाखों के पीछे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के दौरान अज्ञात बीमारी से भयभीत विपक्ष के नेता अपने घरों में बंद हो गये थे। ऐसे नेता देश की लड़ाई क्या लड़ पायेंगे। विपत्ति के समय आपका सहयोगी बनने वाला ही आपका सच्चा हितैषी है। अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ियों सोशल वर्कस के सहयोग से कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने देश और दुनिया में सबसे अच्छा कोरोना प्रबंधन का कार्य किया। सरकार और भाजपा की नीति का ही परिणाम है कि कोरोना आज दीपावली से पहले गायब हो गया।

Read also: योगी बोले- पार्टी जहां से बोलेगी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार

सीएम योगी ने लोगों को चेताते हुए कहा कि धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करने वालों से सावधान रहें। अभी विकास की लंबी लड़ाई लड़नी है और आप सभी को इस प्रक्रिया में योगदान देना है जिसके लिये प्राण-प्रण से जुटना होगा।

Exit mobile version