Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, मिले 439 कोरोना संक्रमितों


उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, मिले 439 कोरोना संक्रमितों

चार कोरोना मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 1725 हुई

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुए कोरोना विस्फोट में राज्य में 439 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सक्रंमण के कारण चार मरीजों की मौत हो गयी है। राज्य में कोरोना संे सबसे अधिक प्रभावित देहरादून में 228 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून में पहले से ही आठ कंटेनमेंट जोन बनाये जा चुके हैं। जिस तेजी से राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसको देखते हुए देहरादून में कंटेनमेंट जोन और अधिक बनाये जाने की संभावना है। वहीं आज कुंभ नगरी हरिद्वार में भी एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी सेे बढ़ती जा रही है। शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 101714 पहुंच गया है। वहीं आज चार संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1725 हो गयी है। उतराखंड में अब कोरोना संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि रिकवरी रेट करीबन 94 प्रतिशत हो गया है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 228, हरिद्वार में 85, नैनीताल में 45, यूएस नगर में 23, उत्तरकाशी में 17, टिहरी में छह, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में तीन, चमोली में दो बागेश्वर में 16 जबकि अल्मोड़ा में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं देहरादून में आठ और हरिद्वार में एक मिलाकर राज्य में 9 कंटेनमेंट जोन हो गये हैं। आज 176 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों डिस्चार्ज किया गया। जिससे उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने वाले मरीजों की संख्या 95825 हो गई है।

Exit mobile version