Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना ने लांघी दहलीज़, घर के भीतर भी वार


कोरोना ने लांघी दहलीज़, घर के भीतर भी वार

जांच रिपोर्ट में हो रहा खुलासा

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। कोरोना वायरस दहलीज़ लांघ चुपके से आपके घर की चहारदीवारी भीतर घुसपैठ कर चुका है। जी हां, कामकाजी आदमी ही नहीं घर रहने वाली महिलाएं भी इसके चंगुल में तेज़ी से फंस रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट स्टडी में ये बड़ा खुलासा हुआ है। स्टडी के मुताबिक संक्रमण का दायरा घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर भी अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। जिले की इस रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन मिलने वाले मरीजों में 30 प्रतिशत केस गृहणियों के हैं.

लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
कोरोना बेकाबू हो चुका है। बीते साल की तरह इस साल भी मार्च-अप्रैल में इसकी रफ़्तार तेज़ हो रही है।। रोजाना संक्रमित होने वालों का आंकड़ा भी तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक 30 प्रतिशत गृहणियां हैं, इसमें हर उम्र वर्ग की महिलाएं शामिल हैं. 40 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं की संख्या भी अधिक है. एक्सपट्र्स का कहना है कि महिलाएं घर से बाहर आने-जाने वाले लोगों से चेन में आकर संक्रमित हो रही हैं. इनमें इम्यूनिटी कम होती है. ऐसे में संक्रमण की संभावनाएं भी अधिक बढ़ जाती है. घर में बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आने या किसी सामान को छूने से भी संक्रमण हो सकता है.


ये नियम जरूरी

Read Also : कहीं मेकअप न बिगड़ जाये…

इनका है कहना
तय दूरी रखकर ही अपने घर के कार्यों को पूरा करें. सावधानी बरतकर ही इससे बचाव किया जा सकता है.
डा. अखिलेश मोहन, सीएमओ, मेरठ.

Exit mobile version