परिवहन विभाग दलालों समेत लोगों में मचा हड़कंप
हापुड़। एआरटीओ प्रशासन समेत हापुड़ के 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग में इसकी सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। आनन फानन में कार्यालयों को खाली कर दिया गया। यहां आने वाले लोगों समेत दलालों में भी हड़कंप मचा हुआ था। हालांकि एआरटीओ में पुष्टि हापुड़ से नहीं हुई है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है।
जिले में कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जांच में उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि उनका उपचार हापुड़ से बाहर चल रहा था। इसलिए उनकी पुष्टि की गणना हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है।
फिर भी अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कार्यालयों को खाली कर सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। यहां जरूरी कार्य से आने वाले लोग व दलालों में भी हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि व्यस्त रहने वाला एआरटीओ कार्यालय परिसर खाली पड़ा रहा।
इसके अलावा हापुड़ के १९ अन्य मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें कृष्णानगर के पांच, चेतक एंटरप्रइजेस के एक, कोठीगेट के दो, शंकर टीला गढ़ के चार, हरोड़ा सिंभावली के एक, फरीदपुर गोसाई के एक, सैफी कॉलोनी के एक, गंज हापुड़ के दो, खिचरा धौलाना के एक, जोगीपुरा के एक मरीज हैं।
इसके अलावा ३० मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर १३३७ हो गई है। इनमें ११३४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। १८४ मरीज एक्टिव हैं, जबकि १९ की मौत हो चुकी है।

