Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Alert In India: देश में कोरोना के मामले 12 हज़ार के पार, क्या ये नई लहर की शुरुआत है?

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने पिछले 24 घंटों में लम्बी छलांग मारी है। कोरोना महामारी का दंश झेलने और गाड़ी पटरी पर आने के बाद यह पहला मौका है जब इस वैश्विक बीमारी के केसों की संख्या दस हज़ार के पार गयी हो, यही नहीं पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौतों ने चिंता और भी बढ़ाई है. देश में इस तरह अचानक कोरोना मामलों का बढ़ना सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

Also Read : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ते मामले अब डराने लगे

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12,213 नए मामले रजिस्टर किये गए हैं, वहीँ 11 लोगों की इस महामारी से मौत दर्ज की गयी है. इसी के साथ कोविड से मरने वालों का आंकड़ा जहाँ बढ़कर 5 लाख 24 हजार 803 पहुंच गया है, वहीँ अबतक कुल कोविड मरीज़ों की संख्या 43,259,607 हो गयी है. इसमें से 42,674,712 लोग बीमारी से रिकवर हो गए हैं, एक्टिव मामलों की संख्या 60,092 है जिसमें से 698 मामले गंभीर श्रेणी के हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से इन बढे हुए मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है जहां एक ही दिन में नए मालों में 36 फीसदी उछाल आया, यहाँ 4024 नए केस दर्ज किये गए हैं। केरल में भी कोरोना के नए मामलों में तेज़ी आयी है जहां 1950 मामले सामने आए थे। यहां पिछले एक हफ्ते से लगातार नए मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। वहीँ राजधानी दिल्ली में कोविड के मामले दैनिक रूप से एक हज़ार का आंकड़ा पार कर गए हैं। दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइन्स जारी की गयी हैं और नागरिकों से घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की गयी है। 

Also Read : 24 घंटे में कोरोना के 8822 नए केस, महाराष्ट्र और दिल्ली में स्थिति भयावह

वहीँ अगर महाराष्ट्र के मुंबई की बात करें तो अकेले इस मायानगरी में ही 2293 मामले मिले हैं। आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में चार और लोग ओमिक्रॉन के BA.5 सब वेरिएंट से पीड़ित पाए गए हैं, यहाँ  BA.4 और BA.5 के मरीजों की संख्या अब 19 पहुंच गई है। दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक में 648 नए मामलों के साथ सबसे आगे है।

Exit mobile version