मेरठ में फ़िर फूटा कोरोना बम, 24 घण्टे में मिले 405 संक्रमित

मेरठ रीजनमेरठ में फ़िर फूटा कोरोना बम, 24 घण्टे में मिले 405 संक्रमित

Date:


मेरठ में फ़िर फूटा कोरोना बम, 24 घण्टे में मिले 405 संक्रमित

डीएम ने की सख्ती, जिम, स्विमिंग पूल और वॉटर पार्क हुए बंद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह बेकाबू हो चुका है। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 405 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 2 मरीजों की मौत भी हो गयी। जबकि इससे पहले गुरुवार को 303 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1000 पार होने के बाद डीएम ने कोविड- प्रोटोकॉल्स के तहत सख्तियां लागू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब दुकानों, मॉल्स, साप्ताहिक बाजारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

6 हजार से ज्यादा सैंपल्स की हुई जांच
संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जिले में सैंपल जांच भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 6000 से ज्यादा सैंपल्स की जांच हुई। नए संक्रमितों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, किसान, ग्रहणी, छात्र, सरकारी कर्मचारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी समेत कई लोग शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है

लागू होंगी पाबंदियां
मेरठ समेत पूरे मंडल में गाजियाबाद नोएडा की स्थिति भी चिंताजनक हो गई है। यहां भी हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में कोरोना के एक हजार से अधिक सक्रिय केस होने के बाद डीएम ने कई पाबंदियां लागू कर दी है। इसके तहत जिले में अब रेस्टोरेंट्स, होटल, सिनेमा हॉल 50% क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा शादी-विवाह समारोह में भी नियमानुसार पाबंदियां रहेंगी। इसके अलावा निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करनी होगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून में आरटीओ कार्यालय बंद, गुरुवार को प्रदेश में 630 नए कोरोना मरीज मिले

ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच रहा कोरोना

बीती दो लहरों की अपेक्षा कोरोना वायरस इस बार शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से दस्तक दे रहा है। करीब 200 दिन बाद हालात वापस बेपटरी हो चले हैं। जिले के देहाती इलाके मवाना, पल्हेड़ा, मलियाना, दौराला, सरधना में मरीज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले के मेडिकल कॉलेज की लैब में 600 से ज्यादा मरीजों कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि लखनऊ पोर्टल पर मेरठ में मरीजों की संख्या 411 दर्शाई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...