Site icon Buziness Bytes Hindi

मुजफ्फरनगर में आज फिर कोरोना विस्फोट, 42 पॉजिटिव मिले,


मुजफ्फरनगर में आज फिर कोरोना विस्फोट, 42 पॉजिटिव मिले,

ठीक होने के बाद 39 को किया गया डिस्चार्ज

मुजफ्फरनगर। आज फिर कोरोना बम फूट गया है,जनपद में कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आज भी जनपद में 371 सैंपल रिपोर्ट की जांच आई है , जिसमें 42 पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज जनपद में 16 अस्थायी जेल कवाल में, 4 खतौली, 1 जिला अस्पताल, 1 सरकुलर रॉड, 1 महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, 3 मखियाली गांव से, 2 जानसठ थाने से, 3 शाहपुर, एक कुटेसरा, तीन गांधी कॉलोनी, एक पुरानी आबकारी, 2 रैदास पुरी, 3 जज कॉलोनी और एक रोडवेज स्टैंड के निवासी पॉजिटिव हैं,

आज मिले सभी संक्रमितों को मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। अब जनपद में कुल 161 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। एक राहत भरी खबर यह भी है कि आज मेडिकल कॉलेज से 39 संक्रमित उपचार के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज किये जा रहे है।

मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गोस्वामी के निर्देशन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की शानदार टीम अब तक 518 संक्रमितों को उपचारित कर डिस्चार्ज कर चुकी है।

मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लगातार जगह-जगह विभिन्न बाजारों में सैनिटाइजेशन युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, जनपद वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है।

Exit mobile version