कोरोना होने लगा भयावह: 24 घंटे में 6 मौतें, केरल बना डेंजर ज़ोन

कोविड-19कोरोना होने लगा भयावह: 24 घंटे में 6 मौतें, केरल बना डेंजर...

Date:

देश में कोरोना का नया वैरिएंट अब अब जानलेवा होने लगा है पिछले 24 घंटे में देश भर में 6 लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन मौतें तो अकेले केरल से रिपोर्ट हुई हैं. इसके अलावा कर्नाटक में दो और पंजाब में संक्रमण से एक मौत का एक मामला सामने आया है. पिछले दो सप्ताह में देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 22 पर पहुंच गया है. नए मामलों में भी बढ़ोतरी हुई. बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें एक्टिव हो गई हैं और कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 की ट्रैकिंग तेज की गयी है.

भारत में कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा डेंजर जोन में केरल है. पिछले 24 घंटों में पूरे देश में जहाँ कोरोना के 358 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं वहीँ 300 केस तो अकेले केरल से हैं. फिलहाल देश में एक्टिव केस 2669 हैं. केरल में एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2341 हो गए हैं. हालाँकि केरल सरकार कोरोना के केसों में हुई बढ़ोतरी को चिंता की बात नहीं बता रही है. दूसरी तरफ दिल्ली और एनसीआर में भी कोरोना से दस्तक देती है. बुधवार को दिल्ली में तीन और नॉएडा, गाजियाबाद में एक केस मिला. अब तक तीन राज्यों में कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 की पुष्टि हो चुकी है. अब तक मिले संक्रमितों के सैंपल भी जीनोम सीक्सवेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

लक्षणों की बात करें तो कोरोना के इस नए वैरिएंट में खांसी, बदन दर्द, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द और बुखार आता है. आरएमएल अस्पताल जितने भी कोविड केस सामने आए है उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहा है ताकि नए वैरिएंट का पता चलाया जा सके. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार भी चौकन्ना हो गयी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि जहाँ कहीं भी कोई मामला नज़र आये उसकी फौरन जांच की जाय और कोरोना से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाय।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related