मेरठ ब्यूरो
मेरठ में कोरोना संक्रमण की तबाही जारी है| संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| पिछले दो दिनों से सौ से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद आज यह संख्या डेढ़ सौ तक पहुँच गयी| आज हुए 2841 सैंपलों की टेस्टिंग में 149 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4196 हो गयी है जिनमें 826 एक्टिव केस हैं जबकि 3251 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है|
रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में अबतक 169592 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है जिसमें 164860 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है| शहर में इस समय 164 लोग आइसोलेशन में हैं|

