Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोनाः थोड़ी मिली राहत, बाकी है आफत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी सी राहत मिली है मगर आफत अब भी बाकी है। एक ओर जहां राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93 प्रतिशत और संक्रमण की दर घटकर पांच प्रतिशत के करीब रह गई है। वहीं आज भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में खास कमी नहीं आयी। सोेमवार को राज्य में 301 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं और 8 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में कुल कोरेाना संक्रमितों की संख्या 92112 हो गयी। वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1535 हो गया है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 125, नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, यूएस नगर में 20, चम्पावत में 17, उत्तरकाशी जिले में 9, पिथौरागढ़ में 7, अल्मोड़ा में 7, रुद्रप्रयाग में 6, चमोली में 4, पौड़ी और टिहरी में 2 लोगांे में कोरोना संक्रमण मिला है।

संक्रमण की रफ्तार रोकने का नहीं मिल रहा उपाय

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी देहरादून में संक्रमण का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा। अब प्रदेश सरकार भी कोरोना वैक्सीन आने और टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही है। उम्मीद लगायी जा रही है कि वैक्सीनेशन के बाद कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकेगा।

Exit mobile version