Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में कोरोना- 16 ने गंवाई जान, 619 नए संक्रमित मिले


उत्तराखंड में कोरोना- 16 ने गंवाई जान, 619 नए संक्रमित मिले

2531 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
17305 हो गयी एक्टिव केसों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड मेें कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। अब कोरोेना संक्रमण के साथ होने वाली मौत के आंकड़ों में भी कमी आती जा रही है। वहीं नये कोरोना मरीजों के मुकाबले चार गुना अधिक संक्रमित अब कोरोना से मुक्ति हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण दर मंे गिरावट आने के साथ एक्टिव केस भी घटकर 17305 हो गये हैं।

शनिवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 127, हरिद्वार में 98, नैनीताल में 83, पिथौरागढ़ में 20, टिहरी में 29, चमोली में 42, अल्मोड़ा में 118, पौड़ी में 23, रुद्रप्रयाग में 10, ऊधमसिंह नगर में 31, उत्तरकाशी में 22, बागेश्वर में 09, चंपावत में 7 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.33 लाख पहुंच गया है। तीन लाख से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमित मामले कम होने के साथ ही रिकवरी दर और मृत्यु दर में सुधार हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 2.63 फीसद पर आ गयी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत में संक्रमण दर दो फीसद से भी कम है। वहीं, देहरादून समेत उत्तरकाशी व पौड़ी में यह दर तीन फीसद से नीचे रही। नैनीताल, चमोली व पिथौरागढ़ में भी कोरोना संक्रमण दर पांच फीसद से कम मिली है। लेकिन अल्मोड़ा में सक्रमण दर 15.44 फीसद होने पर स्वास्थ विभाग चिंता में है।

Exit mobile version