Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: शाम की चाय के साथ बनाएं ‘कॉर्न चीज़ बॉल्स’, जाने रेसिपी!!


रसोई Bytes: शाम की चाय के साथ बनाएं ‘कॉर्न चीज़ बॉल्स’, जाने रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Corn Cheese Balls Recipe – शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मजा ही अलग होता है, ऐसे में आप ‘कॉर्न चीज़ बॉल्स’ बना सकते है। ये चटपटी और लाजवाब है, साथ ही इसे बनाना काफी आसान है। तो चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए। 

कॉर्न चीज़ बॉल्स सामग्री – 1 कप कॉर्न, 1 कप उबले आलू कद्दूकस किए हुए, 3/4 कप प्रोसेस्ट चीज़, 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर,  2 टेबलस्पून मैदा, स्वादानुसार  नमक, 1 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून हरी मिर्च बारीक कटी, 1 टेबलस्पून हरी धनिया बारीक कटी, 1/8 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/4 कप दूध, 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स 

Read also: शाम या सुहब की चाय के साथ बनाएं दही सैंडविच

कॉर्न चीज़ बॉल्स (Corn Cheese Balls Recipe) –

पहले कॉर्न को दरदरा पीस लें, फिर एक बाउल में कॉर्न, उबले आलू, चीज़, कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, चीनी, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और बेकिंग पाउडर सारी चीज़ों को मिला ले। अब इसी मिक्सचर से 13-15 बॉल्स बना ले और 10-15 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। 10-15 मिनट बाद बॉल्स को निकालकर दूध में डीप  कर, ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर कवर कर लें।

अब कड़ाही में तेल गरम कर, बॉल्स को उसमें डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। बस टमैटो केचअप या हरी चटनी के साथ कॉर्न चीज़ बॉल्स को सर्व करें।

Exit mobile version