हरिद्वार। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद अब हरिद्वार तक पहुंच गया है। पोस्टर से धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप लग रहे हैं। हरिद्वार में हिंदू संगठन ने फिल्म से जुड़े कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने भड़काऊ बयान दिया है। जिसमे वह काली फिल्म बनाने वालों का सिर काटने वाले को 20 लाख रुपये देने का दावा कर रहे हैं।
Read also: Uttarakhand News: योगी ने हरिद्वार में गंगा किनारे UP पर्यटन विभाग को दी बड़ी सौगात
हिंदू को बदनाम करने वाले निर्माताओं की गर्दन काटकर लाने वाले को 20 लाख के इनाम की घोषणा करते दिख रहे मिर्ची बाबा का वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ एक साज़िश की आशंका जताई जा रही हैं। वीडियो में बाबा ने हिंदू धर्म के खिलाफ बन रही फिल्मों पर बरसते हुए कहा कि हिंदू धर्म को बदनाम करने की साज़िश के पीछे कोई अंतर्राष्ट्रीय लिंक है। उन्होंने कहा कि लेकिन धर्मप्रेमी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बाबा ने कहा कि काली फिल्म बनाने वाले हो या कोई और। अगर कोई इन लोगों का सिर कलम करके लाएगा तो वह उसे अखाड़े की ओर से 20 लाख रुपये का इनाम देंगे। बाबा ने काली के साथ पिछले दिनों बनी वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ पर आपत्ति जताते हुए ऐसी फिल्मों को हिंदू धर्म और भावनाओं पर कुठाराघात है। असल में मिर्ची बाबा का आश्रम मध्य प्रदेश भोपाल में है। हालांकि जिस पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर मिर्ची बाबा हैं। उसका हरिद्वार से सीधा संबंध है। यहां स्थित निरंजनी अखाड़े सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख रविंद्र पुरी ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है। मिर्ची बाबा के इस बयान को उन्होंने निजी बयान बताया और कहा कि ऐसे बयानों से अखाड़े का कोई लेना देना नहीं है।
Read also: Haridwar Ganga Aarti: हरिद्वार गंगा आरती को लेकर अब आपको मिलेगी बड़ी राहत, गंगा सभा का बड़ा फैसला
हरिद्वार में काली को लेकर विवाद सुर्खियों में है। यहां कनखल थाने में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलई समेत फिल्म से जुड़े 11 कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
