Site icon Buziness Bytes Hindi

हाइपरटेंशन को करना चाहते है कंट्रोल तो रोजाना करें हेजलनट्स का सेवन


हाइपरटेंशन को करना चाहते है कंट्रोल तो रोजाना करें हेजलनट्स का सेवन

लाइफस्टाइल डेस्क: उच्च रक्त को अंग्रेजी में हाइपरटेंशन कहा जाता है और इसका मुख्य कारण तनाव होता है | हाइपरटेंशन होने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसीलिए 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को नियमित रूप से उच्च रक्त चाप की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना हेजलनट्स का सेवन करें | 

हेजलनट्स क्या है

हेजलनट्स नट्स की तरह ही होता है ,  स्वाद मीठा और रंग भूरा एवं पीला होता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर भी रोजाना हेजलनट्स खाने की सलाह देते हैं।

Read also: भाजपा की ग़लत नीतियों से प्रदेश में बेरोजगारी ने अपना विकराल रूप दिखाया है: अखिलेश यादव

researchgate.net पर छपी एक शोध में कहा है की हेजलनट्स के सेवन करने से हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकते है | शोध की मानें तो हेजलनट्स में सोडियम कम और पोटैशियम अधिक होता है और साथ में इसमें  मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण होते है | हाइपरटेंशन को कम करने में पोटैशियम बेहद जरुरी होता इसीलिए हाइपरटेंशन के मरीजों को रोजाना हेजलनट्स का सेवन करना चाहिए। रोजाना 50 ग्राम हेजलनट्स करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version