लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की साज़िश नाकाम, पीएफआई के दो एक्टिव मेंबर UP STF के हत्थे चढ़े

उत्तर प्रदेशलखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की साज़िश नाकाम, पीएफआई के दो...

Date:


लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की साज़िश नाकाम, पीएफआई के दो एक्टिव मेंबर UP STF के हत्थे चढ़े

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF ) ने लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ आतंकी हमले की साजिश नाकाम करते हुए आतंकी संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) के कमाण्डर समेत दो सदस्यों को आज शाम लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गये है।

लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की थी साज़िश
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की साज‍िश नाकाम करते हुए एसटीएफ ने पीएफ के मिलिट्री कमांडर बदरुद्दीन को उसके साथी केरल के ही निवासी फिरोज खान को मंगलवार शाम करीब साढ़े बजे लखनऊ के कुकरैल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। ये आतंकी लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने केरल से आये थे। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

निशाने पर कई नेता भी
उन्होंने बताया कि लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की आड़ में आग फैला चुके संगठन पीएफआइ ने अब देश-प्रदेश को दहलाने की साजिश रची थी। बसंत पंचमी के आसपास लखनऊ में होने वाले हिन्दू संगठनों के कार्यक्रमों में आतंकी हमले के लिए पीएफआइ के दो आतंकी केरल से लखनऊ पहुंच भी गए, लेकिन वह अपने खौफनाक मंसूबों को पूरा कर पाते, उससे पहले एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने विस्फोटक और हथियार बरामद कर आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी। उनके निशाने पर कई नेता भी थे।

बसंत पंचमी पर थी धमाकों की योजना
प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों आतंकी आज बसंत पंचमी के मौके पर धमाकों की योजना में शामिल थे। उनके कब्जे से 16 हाई एक्सप्लोसिव डिवाइस (मय बैट्री डेटोनेटर व लाल रंग का तार), .32 बोर की पिस्टल, सात कारतूस, 4800 रुपये, पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड के अलावा अन्य कार्ड और 12 रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। दोनों के पास से कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...