Site icon Buziness Bytes Hindi

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम,30 किला आईईडी बरामद

जम्मू जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में आज बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड तहाब क्रॉसिंग के पास 30 किलो आईईडी बरामद किया है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी कि पुलवामा पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश जारी है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच हो रही है।

Read also: बिहार से उठे “भाजपा भगाओ” नारे की गूँज दूर तक जाएगी: अखिलेश

उधर, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच आज बुधवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकी घिरे हैं। इनमें लतीफ शामिल है। लतीफ, राहुल और अमरीन भट्ट सहित कई नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है। आतंकी को चारों ओर से घेरा हुआ है और वह सुरक्षा बलों पर गोली बरसा रहा है। आसपास का पूरा इलाका खाली करवा लिया गया है। इसके लिए सेना की दुकड़ी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version