Site icon Buziness Bytes Hindi

Assembly Election 2022: मतगणना से पूर्व सभी संभावित नतीजों पर विचार, दिग्गजों की मौजूदगी में बनी रणनीति


Assembly Election 2022: मतगणना से पूर्व सभी संभावित नतीजों पर विचार, दिग्गजों की मौजूदगी में बनी रणनीति

देहरादून। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा (BJP) के प्रदेश पदाधिकारियों और दिग्गज नेताओं की एक बैठक गत 7 मार्च को हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा के साथ ही चुनाव के संभावित नतीजों पर भी चर्चा की गई। बैठक में शामिल हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को अश्वस्त किया कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में भाजपा की सरकार पूरे बहुमत यानी दो तिहाई से बन रही है। उन्होंने कहा कि हमने 60 सीटों पर जीत की बात की थी। भाजपा की इसके आसपास ही जीत होगी।

एग्जिट पोल: उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना

कैलाश विजयवर्गीय ने हॉर्स ट्रेडिंग जैसे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हरीश रावत चुनाव हार रहे हैं। जिसके बाद वे हॉर्स ट्रेडिंग जैसी अफवाहों को उड़ा रहे हैं। उनके आरोप निराधार है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की ये बैठक राजधानी के पैसिफिक होटल में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी सांसदों के अलावा प्रत्याशियों, मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को भी शामिल किया गया था। इस बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के भितरघात समेत सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

Exit mobile version