रूढ़िवादी नेता सैयद इब्राहिम रायसी बने ईरान के नये राष्ट्रपति

इंटरनेशनलरूढ़िवादी नेता सैयद इब्राहिम रायसी बने ईरान के नये राष्ट्रपति

Date:


रूढ़िवादी नेता सैयद इब्राहिम रायसी बने ईरान के नये राष्ट्रपति

तेहरान: ईरान में शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सैयद इब्राहिम रायसी नये राष्ट्रपति चुन लिये गये हैं। सरकारी मीडिया ने बताया कि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ने शनिवार को अपनी हार मान ली है।

न्यायपालिका प्रमुख रायसी को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी का समर्थन प्राप्त था। वह निवर्तमान राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह लेंगे। रूढ़िवादी नेता माने जाने वाले श्री रायसी जनमत सर्वेक्षणों में भी आगे थे।सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख अब्दोलनासर हेम्मती ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही श्री रायसी को बधाई दे दी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि 13वें राष्ट्रपति चुनाव में 90 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। शुरुआती गिनती से पता चलता है कि 17 करोड़ 80 लाख से अधिक लोगों ने श्री रायसी को वोट दिया था। श्री रायसी ने भ्रष्टाचार और गरीबी से लड़ने का वादा किया है।

उन्होंने संकेत दिया है कि वह 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने पर अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत जारी रखेंगे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है वह ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related