Site icon Buziness Bytes Hindi

इम्फाल से रवाना हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

bharat jodo

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के इम्फाल से शुरू हो गयी है. कांग्रेस के सभी बड़े नेता इस मौके पर वहां मौजूद थे. यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का संक्षिप्त सा भाषण भी हुआ. राहुल गाँधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो 2004 से राजनीति में हैं और पहली बार उन्होंने भारत में एक ऐसी जगह का दौरा किया जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर शायद पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस के लिए भारत का हिस्सा नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपनों को खोया है लेकिन भारत का प्रधानमंत्री यहां आपके आंसू पोंछने और आपका हाथ थामने नहीं अबतक नहीं आया, यह बड़े शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि मणिपुर आज मणिपुर नहीं रहा, वह विभाजित हो गया और हर जगह नफरत फैल गई जिससे लाखों लोगों को नुकसान हुआ। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मणिपुर भाजपा के दृष्टिकोण और विचारधारा का प्रतीक है, मणिपुर बीजेपी की राजनीति का प्रतीक है और मणिपुर बीजेपी और आरएसएस की नफरत का प्रतीक है।

इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गाँधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू करना बहुत बड़ी बात है। क्योंकि मणिपुर का युवा बेरोजगार है, खिलाड़ी ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे, बच्चों की पढ़ाई बंद है लेकिन मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोग अहिंसा और शांति चाहते हैं। देश के पूर्वोत्तर इलाकों को उनके स्टेटहुड से लेकर बड़े-बड़े प्रोजक्ट्स कांग्रेस सरकार ने दिए लेकिन मोदी सरकार आने के बाद केवल पब्लिसिटी चालू है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पैदल और बसों से होने वाली है। 6713 किलोमीटर की दूरी तक करते हुए 20 मार्च को मुंबई में इस यात्रा का समापन होगा। इस बीच यह यात्रा 67 दिनों तक 100 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली है।

Exit mobile version