Site icon Buziness Bytes Hindi

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में खुद लड़ बैठे कांग्रेसी


‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में खुद लड़ बैठे कांग्रेसी

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। इस नारे के साथ प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मगर आगरा में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ पड़े। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं के लड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं लोगों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने तो लड़कियों को लड़ने का संदेश दिया था। उनके नारे को कांग्रेस नेताओं ने इतनी गंभीरता से क्यों ले लिया की वह आपस में ही लड़ने पर उतारू हो गये।

Read also: मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

गौरतलब है कि सोमवार को आगरा के सूरसदन प्र्रेक्षागृह में कांग्रेस की ओर से ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और अभिनेत्री/कांग्रेस नेत्री काम्या पंजाबी ने शहर की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को संबोधित किया था। कार्यक्रम समाप्त होते ही कांग्रेस नेता आपस में भिड़ पड़े। हालात यहां तक बिगड़े की कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकते हुए दिखाई दिए।

Read also: कैप्टन बोले, चुनाव आचार संहिता लागू होने के अनेक कांग्रेस नेता आएंगे हमारे साथ

वायरल वीडियो में कांग्रेस के कुछ नेता यह कहकर भी मारपीट करने वालों को समझा रहे हैं कि इससे पार्टी की बदनामी हो रही है। लेकिन एक-दूसरे पर मारपीट करने पर उतारू कांग्रेस नेताओं ने उन पर भी ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू के सिर में भी कुर्सी मारी गई। हालांकि शहर कांग्रेस के प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव का कहना है कि शहर अध्यक्ष के सिर में कुर्सी तो लगी थी मगर उनको कोई चोट नहीं आई। वहीं पुलिस का कहना है कि होर्डिंग लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।

Exit mobile version