Site icon Buziness Bytes Hindi

Women Reservation: केंद्र को ‘बेनकाब’ करने की कांग्रेस रणनीति, महिला नेता खोंलेंगी मोर्चा

t2501 4

Women Reservation Update: केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण 2023 लागू करने को कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वास घात बताया है। इसको लेकर कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने बताया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के बारे में देश के सामने भाजपा की साजिश को बेनकाब करेगी।

महिला आरक्षण के विरोध के कांग्रेस के तरीके के बारे में उन्होंने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 21 महिला नेताओं द्वारा 21 शहरों में आज प्रेस कान्फ्रेंस की जाएगी। उन्होंने इस बारे में एक्स पर पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इसका एजेंडा- महिला आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार के विश्वासघात को उजागर करना है।

विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल खड़े किए

बीते हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा लाए महिला आरक्षण विधेयक को पहले लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा से पारित किया गया था। भले ही तमाम विपक्षी पार्टियों ने बिल पर सहमति दे दी हो लेकिन विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि यूपीए सरकार ने इस विधेयक की शुरुआत की है। अब विरोध के क्रम में कांग्रेस आज सोमवार को देश के 21 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें कांग्रेस की 21 महिला नेता महिला आरक्षण के मुद्दे पर ‘मोदी सरकार को बेनकाब’ करेंगी।

सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

जानकारी के अनुसार, सांसद रजनी पाटिल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैदराबाद में, रंजीत रंजन भुवनेश्वर में, अलका लांबा जयपुर, अमी याग्निक मुंबई, रागिनी नायक रांची और शमा मोहम्मद श्रीनगर में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में आवाज उठाती रही है। हालांकि कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है। लेकिन कांग्रेस ने इसमें बदलाव की बात कही थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कहा था कि महिला आरक्षण विधेयक में कुछ बदलाव जरूरी हैं। इसके बाद ही महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए।

Exit mobile version