Site icon Buziness Bytes Hindi

एग्जिट पोल की डिबेट में कांग्रेस नहीं लेगी हिस्सा

congress

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें चरण के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वे की रिपोर्ट कल शाम छह बजे विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित की जाएगी। इस बीच, कांग्रेस ने एग्जिट पोल पर टीवी डिबेट में भाग लेने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी एक जून को एग्जिट पोल से संबंधित टीवी डिबेट में भाग नहीं लेगी। पवन खेड़ा ने कहा कि मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं और मतदान के नतीजे मशीनों में बंद हो चुके हैं। नतीजे चार जून को आएंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नजर में नतीजे घोषित होने से पहले किसी भी तरह की सार्वजनिक अटकलें लगाकर टीआरपी के खेल में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी डिबेट का उद्देश्य दर्शकों को जागरूक करना होता है। कांग्रेस पार्टी चार जून से फिर से डिबेट में सहर्ष भाग लेगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होगा जबकि नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर मीडिया के सभी प्रारूपों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि एग्जिट पोल का प्रसारण लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद किया जाना चाहिए।

Exit mobile version