Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Working Committee: 19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष, चुनावी कार्यक्रम घोषित

एक तरफ कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठों की विदाई का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राहुल गाँधी की ना ना और उनकी मन मनव्वल के बीच आखिरकार चुनाव की तारीखों का आज एलान हो ही गया. कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की हुई बैठक के बाद जारी शेड्यूल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष 19 अक्टूबर को मिल जायेगा। 

बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव केलिए आज CWC की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी जिसमें चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना था. प्रोग्राम के अनुसार 22 सितम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और इसके बाद 24 सितम्बर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. 30 सितम्बर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, इसके बाद 17 अक्टूबर को ज़रुरत पड़ी तो वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. 

Read also: Himanta Biswa Sarma: स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने फिर साधा हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना

अगले AICC अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए रविवार को वीडियो कॉन्फ्ररेंसिंग के जरिए हुई बैठक में CWC से जुड़े सभी मेंबर्स ने भाग लेकर चुनाव का शेड्यूल तय किया है . बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की. बता दें कि सोनिया गाँधी हेल्थ चेकअप के लिए राहुल और प्रियंका के साथ विदेश में हैं.  बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम उपस्थित थे. इनके अलावा बाग़ी नेता आनंद शर्मा भी बैठक में शामिल हुए. 

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि CWC के सामने मिस्त्री ने चुनावी शेड्यूल पेश किया जिसपर किसी ने आपत्ति नहीं जताई. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष केसी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि अगर एक से ज़्यादा उम्मीदवार नहीं होते हैं तो नामांकन वापसी के दिन ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. वहीँ महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के बीच कोऑर्डिनेशन बना रहेगा.

Exit mobile version