Site icon Buziness Bytes Hindi

महिलाओं का मंगल सूत्र भी मुसलमानों में बाँट देगी कांग्रेस: मोदी

pm modi

राजस्थान के बाड़मेर में कल प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में कहा रही है कि चुनाव जीतने के बाद वो महिलाओं का सोना यहाँ तक मंगल सूत्र भी ले लेगी और उसे उन लोगों में बाँट देगी जो ज़्यादा बच्चे पैदा करते है. प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा कि हार की आशंका से प्रधानमंत्री मोदी बौखला गए हैं, उनका मानसिक संतुलन खोता हुआ लग रहा है तभी इस तरह बेशर्मी के साथ सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं.

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में किस जगह पर लिखा है कि महिलाओं का सोना कांग्रेस पार्टी छीन लेगी। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मंगलसूत्र की बात करते हुए प्रधानमंत्री को शर्म नहीं आयी, मंगलसूत्र कोई ज़ेवर नहीं एक ऐसा सूत्र है जो लोगों जीवन भर दाम्पत्य में बांधती है. प्रधानमंत्री को तो मंगलसूत्र की बात करने का अधिकार भी नहीं है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है और इससे ज़्यादा वो निर्लज्ज और घोर सांप्रदायिक है. राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर अपने एक्स पोस्ट में कहा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का लेवल इतना गिर गया है कि घबराहट में वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

बता दें कि कल राजस्थान के बाड़मेर में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपकी संपत्ति को बाँट देगी और उन लोगों में बाँट देगी जो ज़्यादा बच्चे पैदा करते हैं, आपकी संपत्ति को घुसपैठियों में बाँट देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में कहती है कि वो हर किसी की संपत्ति की जांच कराएगी और उसे लेकर मुसलमानों में बाँट देगी। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के ज़ेवर यहाँ तक कि महिलाओं का मंगलसूत्र लेकर मुसलमानों में बाँट देगी।

Exit mobile version