Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है: पीएम मोदी

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों की तीखी आलोचना की और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों का जवाब दिया, जिसमें गांधी ने अपने परिवार के सत्ता में होने के बाद से निचली जातियों के खिलाफ ‘व्यवस्थित पूर्वाग्रह’ के अस्तित्व का उल्लेख किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कभी-कभी झूठ बोलते समय शहजादा के मुंह से सच निकल जाता है। आज कांग्रेस के शहजादा ने एक बड़ा सच कबूल किया है। उन्होंने माना है कि उनकी दादी, उनके पिता और उनकी मां के समय जो व्यवस्था बनी थी, वह इसके सख्त खिलाफ थी।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस की इस व्यवस्था ने एसटी, एससी और ओबीसी की पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया. बता दें कि राहुल गाँधी ने अपने चुनावी भाषण में कहा था कि सिस्टम कैसे चलता है उन्हें अच्छी तरह से मालूम है क्योंकि मेरी दादी पीएम थीं, मेरे पिता पीएम थे.

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया? आज ये लोग कह रहे हैं, ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। कांग्रेस तो पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है, जब तक सत्ता में रही राम मंदिर नहीं बनने दिया, प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।

Exit mobile version