Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat chunavi dangal: हार्दिक को शांत करने में जुट गई कांग्रेस उठाया बड़ा कदम

Gujarat chunavi dangal – गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में अंदरूनी उथल पुथल मची हुई है। वही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल इस समय सुर्खियों में हैं इनको लेकिन खबर यह भी है कि जल्द यह कांग्रेस को बॉय बॉय करने की योजना बना रहे हैं। वही अब कांग्रेस ने अपनी पार्टी में मची इस खलबली को शान्त करने के लिए पटेल को बातचीत का आमंत्रण दिया है।

गुजरात प्रदेश कमेटी प्रमुख जगदीश ठाकोर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि पार्टी हार्दिक पटेल से बातचीत करने को तैयार है। क्योंकि पार्टी इस मामले को सुलझाना चाहती है। उन्होंने कल एक ट्वीट किया जिसके बाद हमने उनको स्वयं कॉल कर बातचीत के लिए बुलाया है। उनके कई बयान पार्टी के विरोध में आए हैं इस बातचीत से उनकी समस्याओं को सुलझाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा और पार्टी को एक मजबूत दिशा दी जाएगी।
जगदीश ठाकोर ने पटेल को इंगित करते कहा वह पार्टी के।प्रमुख नेता हैं उन्होंने अपने समाज के लोगो के हक के लिए हमेशा लड़ाई की है। पार्टी में उनका अहम स्थान है। वही अगर हम पटेल की बात करे तो यह पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस से रुष्ट है और इन्हें भगवा यानी भाजपा की तारीफ करते देखा गया है। 
अभी हाल ही में हार्दिक ने कहा था कि वह अभी पार्टी में हैं लेकिन कब तक रहेंगे यह नहीं कह सकते। क्योंकि कुछ लोग नहीं चाहते मैं पार्टी में बना रहूं। वह चाहते है मैं पार्टी छोड़ दूं। मुझे हाई कमान पर विश्वास है वह जल्द इस समस्या का समाधान निकलेगी। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात की सत्ताधारी सरकार की तारीफ भी की थी जिसके बाद कांग्रेस में मची हलचल ने तूल पकड़ ली थी।
Exit mobile version