Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: दादागिरी से मोदी का विरोध करने वाले हार्दिक के मुह में घुली मोदी की मिठाई

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात मे सियासी घमासान मचा हुआ है कांग्रेस छोड़कर आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कल भाजपा जॉइन कर ली वही पार्टी जॉइन करने के बाद हार्दिक ने कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई। हार्दिक पटेल जब तक भाजपा परिवार का हिस्सा नहीं थे तब तक इन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर भाजपा के बड़े नेताओं को खूब कोसा और उन्हें खरी खोटी भी सुनाई। लेकिन आज जब यह भाजपा परिवार का हिस्सा बन गए हैं तो इनके सुर बदल गए हैं और इनके मुख में भाजपा के लिए मिठाई घुल गई है  और अपना यह सारा गुस्सा उस पार्टी पर निकाल रहे हैं जो हार्दिक जोर लगाकर दादागिरी से मोदी के विरोध की बात कर रहे  थे वह अब इनका गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक ने भाजपा जॉइन करने के बाद कहा की दुनिया मे हर व्यक्ति की यह मंशा होती है कि वह जनता के हित के लिए काम करे और अपने राज्य के लिए समर्पित हो , अगर हम बात नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीआर पाटिल की करें तो यह सभी लोग राष्ट्र के हित के लिए काम कर रहे हैं। तो अब मेरा यह दायित्व बनता है कि मैं नरेंद्र भाई का छोटा सा सिपाही बनकर राष्ट्र हित के इस यज्ञ में अपना योगदान दूँ और राष्ट्र हित  के लिए कुछ काम करूँ।

Read also: Uttarakhand Champawat Bypoll Latest News: चम्पावत विधानसभा उपचुनाव मतगणना में सीएम धामी जीत की ओर अग्रसर

हार्दिक ने खुद पर चल रहे केस के संदर्भ में कहा मेरे ऊपर कुछ केस चल रहे हैं जिनपर कानून फैसल लेगा। कानून का जो भी फैसला होगा वह हमें स्वीकार होगा। हम कभी भी कानूनी कार्यवाही में रोड़ा नहीं बनते हैं। क्योंकि अगर हम सही है तो कानून हमे गलत नहीं ठहरा सकता। वही भाजपा में मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुआ हूँ और मैं मेहनत करूंगा मुझे पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन भी करूंगा। कांग्रेस पर बरसते हुए हार्दिक बोले की पहले मैं जहां था वहां जनहित या जनता के हित के लिए कोई काम नहीं किया जाता वहां सिर्फ अपना राजनीतिक लाभ साधा जाता है।

Exit mobile version