Site icon Buziness Bytes Hindi

रेप के आरोप में कांग्रेस के सीतापुर सांसद गिरफ्तार

sitapur

महिला से यौन शोषण के आरोप में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी से बच रहे कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि सांसद को आज दोपहर लोहारबाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सांसद के परिजनों ने बताया कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सदर विधानसभा क्षेत्र की महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सांसद को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई और पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। सीतापुर पुलिस ने सांसद को बयान दर्ज करने के लिए 25 और 27 जनवरी को दो नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस के सामने जाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण एनबीडब्लू (गैर-जमानती वारंट) जारी किया गया।

Exit mobile version