Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस ने कहा, नई हवा है, भाजपा से मिली सपा है…


कांग्रेस ने कहा, नई हवा है, भाजपा से मिली सपा है…

बरेली। चुनावी बेला में अपने लिये वोट मांगने और विपक्षी पार्टियों की बुराई करते तो अक्सर देखने को मिल जाता है। मगर एक सपा नेता ऐसे बयानबहादुर निकले की वह समाजवादी पार्टी की सभा में सपा कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा को जिताने की अपील कर गये। इस वीडियो को ट्वीटर अकाउंट पर शेयर कर यूपी कांग्रेस ने सपा मुखिया से पूछा है, ‘क्या अखिलेश जी, खेला कर दिये का’ ‘नई हवा है, भाजपा से मिली सपा है’ यह ट्वीट करते हुए यूपी कांग्रेस ने जिस वीडियो को शेयर किया है दरअसल वह समाजवादी पार्टी की बरेली में हो रही सभा का है। सभा में भाषण दे रहे सपा नेता कैलाश बाबू मौर्य ने माइक संभाला तो उनका तन-मन जोश से भर गया। मंच पर मौजूद वरिष्ठ पार्टी नेता और सामने मौजूद सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कैलाश बाबू को इतना उत्साहित किया कि वह जोश में कह बैठे की भारतीय जनता पार्टी की जीत, हमारी जीत है। हम जितनी मजबूती से भाजपा को वोट करेंगे वह उतनी ही मजबूत होगी। कैलाश बाबू की बात सुनते ही मंचासीन वरिष्ठ नेताओं से लेकर सपा कार्यकर्ताओं तक में खलबली मची तो कैलाश बाबू को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया।

Read also: यूपी कांग्रेस के कुछ दिग्गजों ने प्रियंका के नेतृत्व पर उठाए सवाल

दरअसल कैलाश बाबू भाजपा के नेता थे और कुछ दिन पहले की समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। बरसों से जिस नारे के साथ वह पार्टी को ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे थे वह उनकी जुबां पर चढ़ गया था। ऐसे में वह यह भूल गये की वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं और सभा भी सपा की है।

Read also: यूपी कांग्रेस एमएलसी ने मांगा चूल्हा, बढ़ती एलपीजी कीमतों का दिया हवाला

यूपी कांग्रेस ने जहां इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा है वहीं फिल्म निर्माता अशोक पंडित भी पीछे नहीं रहे। अशोक पंडित ने लिखा है, ‘यह भगवा रंग पहनते ही इंसान भाजपा की जय करने लगता है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा ‘सत्ता तो आपको मिलेगी नहीं पर आपके कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाईन करनी पडेगी।

Exit mobile version