Site icon Buziness Bytes Hindi

अंकिता भंडारी हत्याकांड : कांग्रेस बोली एसआईटी नहीं सीबीआई से हत्याकांड की जांच करवाए सरकार

देहरादून। अंकिता हत्याकांड में आज कांग्रेस ने कई सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से कहा कि उनको एसआईटी पर भरोसा नहीं है। सरकार इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से जिस वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने की बात अंकिता की चैट में सामने आई है। सरकार 24 घंटे के भीतर उस वीआईपी का नाम सामने लाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रिजॉर्ट में घटना हुई। वहां कई सरकार से जुडे़ कई वीआईपी का आना जाना था। सरकार उनके नाम उजागर करे। पटवारी की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। कांग्रेसी नेताओं ने कहां जब पटवारी को अंकिता की गुमशुदगी की खबर मिल चुकी थी तो उसके बाद अचानक उसके छुट्टी पर जाने से उसकी भूमिका संदेह के घेरे में है। सरकार ने अभी तक उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की है। 

उत्तराखंड पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कहा कि घटना के बाद डीजीपी आरोपी के पिता से खड़े होकर हाथ मिलाते हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिजनों के संपर्क में है जो मदद उन्हें चाहिए होगी कांग्रेस पार्टी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

Exit mobile version