Site icon Buziness Bytes Hindi

Karnataka का बार बार अपमान करती है कांग्रेस, अमित शाह

election

कर्नाटक के बीदर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोले हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। अब तो ये लोग मोदी तेरी कब्र खुदेगी और मोदी तुम मर जाओ जैसे नारे लगाने लगे हैं लेकिन इन्हें मालूम नहीं कि देश के करोड़ों लोग मोदी जी की दीर्घायु की रोज़ कामना करते हैं उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं

जेडीएस-कांग्रेस परिवारवादी पार्टियां

अमित शाह ने कहा लोगों का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत बन गयी है, इंदिरा गांधी ने निजलिंगगप्पा को अपमानित किया, राजीव गांधी ने एयरपोर्ट पर कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल को अपमानित करने का काम किया। पार्टी के नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का सम्मान कैसे करेगी? उन्होंने जेडीएस और कांग्रेस दोनों को परिवारवादी पार्टियां बताते हुए कहा कि ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती हैं। अमित शाह ने कहा कि अपने कार्यकाल में सिद्धारमैया दिल्ली में रहने वाले एक ‘परिवार’ के लिए एटीएम बने रहे। इसलिए मेरी अपील है कि ऐसे लोगों को कभी कोई मौका न दें।

पूर्वोत्तर में फिर NDA-भाजपा की सरकार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजों पर अमित शाह ने कहा कि कहा जाता था कि पूर्वोत्तर में भाजपा का प्रवेश नहीं हो सकता, लेकिन वहां दूसरी बार NDA और भाजपा की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात, यूपी से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोल रहा है। अमित शाह ने कहा कल ही त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव नतीजों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, हालत ऐसी हो गयी है कि दूरबीन लेकर भी कांग्रेस पार्टी दिखाई नहीं पड़ रही है। बता दें कि कांग्रेस को नागालैंड में कोई सीट नहीं मिली है, वहीँ मेघालय में 3 सीऔर त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीट मिली हैं।

Exit mobile version