Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में अब कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा

गुजरात में मुफ्त रेवड़ी के समर्थन और विरोध की राजनीतिक उठापटक के बीच जो भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही थी, अब इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इंट्री मारी है और गुजरात के किसानों से वादा किया है कि पार्टी अगर सत्ता में लौटी तो 3 लाख रुपये तक के एग्रीकल्चरल लोन माफ कर देगी। बता दें कि कांग्रेस पार्टी गुजरात में पिछले 27 वर्षों से सत्ता में लौटने का सपना देख रही है. हालाँकि किसानों का क़र्ज़ माफ़ करना कांग्रेस के लिए कुछ नया नहीं है, अक्सर अपनी सत्ताकाल में, फिर वह चाहे केंद्र में हो या फिर राज्यों में, किसानों के कर्ज़ों को माफ़ करती आयी है लेकिन बात जब रेवड़ी कल्चर की चल रही है तो फिर कांग्रेस पार्टी की इस घोषणा को भी उसी नज़र से देखा जा रहा है. 

दरसल गुजरात में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं, उन्हीं की तैयारियों मद्दे नज़र कांग्रेस पार्टी के गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने किसानों के कर्ज माफी के वादे की लोकलुभावन घोषणा की और कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की मदद में हमेशा आगे रहती है क्योंकि वह देश के अन्नदाता का जीवन बेहतर बनाने में उनकी मदद करने में विश्वास करती है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भी किया, कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी के मुताबिक पार्टी किसानों को 10 घंटे तक मुफ्त बिजली देगी। साथ सरकार बनने पर एक ऐसा कानून लाया जायेगा जो खुले बाजार में भी किसानों के MSP के अधिकार की रक्षा करेगा।

Read also: SC Rejects Plea Against EVM: ईवीएम को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

वादों के पिटारों से किसानों के लिए एक और सौग़ात निकलते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह किसानों को एमएसपी पर बोनस भी देगी। सोलंकी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों का दर्जा बुलंद करेगी, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी, उन्हें कृषि ज़मीन खरीदने के काबिल बनाएगी। कांग्रेस ने कहा कि कोआपरेटिव डेयरियों में दूध उत्पादन में योगदान के लिए पशुपालकों को पांच रुपये प्रति लीटर का भुगतान भी किया जाएगा। कांग्रेस ने इसके साथ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वादा किया।

Exit mobile version