Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Party: हार के बाद बयानबाजी कर रहे नेताओं पर सख्त हुई पार्टी,दी चेतावनी


Congress Party: हार के बाद बयानबाजी कर रहे नेताओं पर सख्त हुई पार्टी,दी चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ( Congress) को मिली करारी हार के बाद नेताओं के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप के दौर अब बिल्कुल उफान पर पहुंच चुका है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेतृत्व ने सख्ती करते हुए ऐसे नेताओं को नसीहत दे डाली है। कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि अगर अब किसी पदाधिकारी या प्रत्याशी ने हार को लेकर किसी प्रकार की बयानबाजी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस को प्रदेश में करारी हार मिलने के बाद से ही नेताओं में बयानबाजी का दौर तेजी से शुरू हुआ था। बयानबाजी की खबरें मीडिया की सुर्खिया बनीं तो पार्टी हरकत में आई और सख्ती दिखानी शुरू कर दी। इसको लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने सभी नेताओं को हार के कारणों की समीक्षा से पहले बयानबाजी करने से मना किया है। ये भी कहा कि जो ऐसा नहीं करता है उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

Read also: दिल्ली दंगा : कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को मिली जमानत

कांग्रेस को मिली हार के बाद नेताओं में एक दूसरे पर बयानबाजी शुरू कर दी थी। मामला गंभीर होने पर प्रदेश प्रभारी को इस बारे में हस्तक्षेप करना पड़ा। इस पर उन्होंने कहा कांग्रेस चुनाव ( Congress Party) हारा है,लेकिन हिम्मत नहीं। होली के बाद पार्टी पराजय के कारणों की समीक्षा होगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वो पार्टी के मंच पर अपनी बातें रखें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बयानबाजी से बचें। इससे पार्टी विरोधियों को लाभ होगा।

Exit mobile version