Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress party in Himachal Pradesh: PK ने कहा- गुजरात, हिमाचल में हारेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनते बनते रह गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हार की भविष्यवाणी कर दी है। प्रशांत किशोर ने यह बात आज अपने एक ट्वीट में कही जिसमें उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में पिछले दिनों हुए नव संकल्प शिविर को लेकर कही। चुनावी रणनीतिकार ने कहा चिंतन शिविर से कांग्रेस लीडरशिप सोचने का समय मिल जायेगा, काम से कम हिमाचल और गुजरात में हार मिलने तक।

Also Read : Gujarat chunavi dangal: गुजरात में शुरू होने वाला टॉप लीडरों के दौरों का दौर

प्रशांत किशोर की इस भविष्यवाणी से देश की राजनीती में एक चर्चा शुरू हो गयी है कि आम तौर पर किसी भी पार्टी की हार जीत को लेकर बयानों से दूर रहने वाले PK ने साफ़ तौर पर इन दो राज्यों में कांग्रेस की हार का प्रिडिक्शन कैसे कर दिया। क्या यह कांग्रेस से सम्बन्ध टूटने की खीज है या फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सच्चाई बताई है। 

दरअसल भविष्य की राजनीती को लेकर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी के लिए एक रोड मैप तैयार किया था जिसमें आने वाले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव की रूपरेखा भी शामिल थी, बात प्रेजेंटेशन और एक स्पेशल ग्रुप बनाने तक भी पहुंची मगर प्रशांत किशोर पार्टी में जो कण्ट्रोल चाहते थे वह उन्हें नहीं मिला तो बातचीत टूट गयी। बाद में PK ने कई मौकों पर तन्ज़िया अंदाज़ में इसके लिए एक तरह से राहुल गाँधी को ज़िम्मेदार ठहराया, प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गाँधी की शख्सियत बहुत बड़ी और मैं बहुत छोटा, मेरी उनकी कोई बराबरी नहीं। मैं तो इस बात के लिए कांग्रेस का हूँ कि उसने हमें अपनी बात रखने का मौका दिया।

Exit mobile version