महंगाई और बेरोजबारी के खिलाफ भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हल्ला बोल आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में होगा। जिसमें कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। इसके लिए कांग्रेसियों से इस हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। मेरठ में आज कांग्रेस के बुढ़ाना गेट कार्यालय पर पश्चिमी उप्र प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई। मेरठ के कांग्रेस कार्यालय में एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली में शामिल होने की अपील की गई। कांग्रेस के इस प्रपत्र में केंद्र सरकार की नीतियों और उसकी विफलताओं के बारे में लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। हर चीज के दाम आसमान पर हैं। चावल, आटा, पनीर,दही के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और बढ़ती जा रही है।
Read also: मोदी जी के दो ही भाई, बेरोज़गारी और महंगाई: सुप्रिया श्रीनेत
गैस पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल में अब खत्म हो गई है। वरिष्ठ नागरिकों के रेल किराए में छूट खत्म कर दी है। कच्चे तेल, रसोई गैस की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें कम होने पर भी इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की दिशाहीन नीतियों ने बेरोज़गारी स्थिति को विनाशकारी मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। नोटबंदी और जल्दबाज़ी में लागू किए गए जीएसटी कर प्रणाली ने पहले ही अर्थव्यवस्था को बड़ा गहरा आघात पहुंचाया है। इस सबके ऊपर अब मोदी सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को भी बंद कर रहीहै। इन सबका का निजीकरण कर रही है और बहुमूल्य राष्ट्रीय परिसंपत्तियाँ अपने पूंजीपति मित्रों को हस्तांतरित कर रही है। सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण केंद्र और राज्य सरकारों को मिलाकर 60 लाख पद सरकारी नौकरी के लिए खाली पड़े हैं।
