Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस का चुनावी अस्त्र,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 हजार पगार,बेरोजगारों को नौकरी की बहार


कांग्रेस का चुनावी अस्त्र,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 हजार पगार,बेरोजगारों को नौकरी की बहार

मेरठ। Congress news hindi – प्रदेश में सात चरणों के चुनाव का दूसरा चरण समाप्त हो गया है। यानी पश्चिमी उप्र से चुनावी माहौल अब खत्म हो गया है और पूर्वाचंल के जिलों में घमासान की तैयारी है। दिग्गजों की पूरी टोली ने अब पूर्वांचल पर डेरा डाल दिया है। अभी चुनाव का दौर बीच मझधार में भी नहीं पहुंचा है। दलों द्वारा बड़े दावे किए जा रहे है।। अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और दांव चला है। बुंदेलखंड के वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए प्रियंका गांधी ने सोमवार को बुदेलखंड के हमीरपुर की मौदहा और जालौन के कालपी में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने घर—घर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कार की छत से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 हजार रुपये प्रति माह सेलरी दी जाएगी। वहीं बेरोजगारों को नौकरी और बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी। कांग्रेसी समर्थकों और जनता ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। वे जहां भी गई उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई।

Read also: बजट 2022: राहुल गांधी पर यूपी टाइप टिप्पणी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री पर बोला हमला

उन्होंने भी लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार करने में देर नहीं की। उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया बल्कि उनसे चुनाव की रणनीति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाए। लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया जाए। प्रियंका गांधी कांग्रेस के इस जनसंपर्क अभियान में मिले लोगों के समर्थन से काफी उत्साहित दिखाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस चुनाव की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होगी। कल यानी सोमवार को ही प्रदेश में चुनाव का दूसरा चरण का मतदान समाप्त हुआ था। दूसरे चरण में प्रदेश की 9 जिलों की 55 सीटों पर वोट डाले गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को पहले और दूसरे चरण के मतदान में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। उन्होंने बताया कि महिलाओं का उन्होंने अपने वादे के अनुसार 40 प्रतिशत टिकट दिए हैं।

Read also: विधानसभा चुनाव: यूपी में 61.06, उत्तराखंड में 59.51, गोवा में 77.94 फीसदी मतदान

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में कांग्रेस के प्रति मतदाताओं के बीच काफी उत्साह दिखाई दिया है। इन दोनों चुनावी चरणों में कांग्रेस अन्य दलों से आगे निकल गई है। बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के संपूर्ण विकास और खुशहाली का दावा करते हुए प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है। जिसमें महिलाओं को ‘‘शक्ति विधान’’, युवाओं के लिए ‘‘भर्ती विधान’’, सहित समाज के सभी वर्गों के लिए घोषणा की है। कांग्रेस ने ये भी वादा किया है कि अगर प्रदेश में सरकार बनी तो दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। वहीं गेंहू और धान का समर्थन मूल्य 2,500 रुपये प्रति कुंटल और गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा।

Exit mobile version