कांग्रेस ने असम में विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया: अमित शाह

उत्तराखंडकांग्रेस ने असम में विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया: अमित...

Date:


कांग्रेस ने असम में विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया: अमित शाह

बिजनी (असम): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने असम में विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया और अलगाववाद को समाप्त करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किये।

अजमल असम की पहचान नहीं
अमित शाह ने भाजपा की ओर से यहां आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांगेस असम में अलगाववाद को समाप्त करना नहीं चाहती थी। कांग्रेस कभी भी हिंसा, आतंकवाद और आन्दोलन समाप्त करना नहीं चाहती थी। कांग्रेस आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता बदरुद्दीन अजमल के साथ है। उन्होंने कहा कि श्री अजमल असम की पहचान नहीं हो सकते हैं। असम का कोई पहचान हो सकता है तो वह भूपेन हजारिका हैं।

डबल इंजन सरकार
उन्होंने कहा, “ डबल इंजन सरकार के माध्यम से असम को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया गया है। भाजपा ने कहा था कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाइये, हम आंदोलन मुक्त असम देंगे। भाजपा ने कहा था कि असम में भाजपा और असम गण परिषद की सरकार बनाइए, हम एक विकसित असम आपको देंगे। आज तीनों वादे पूरा करके भाजपा आपका आशीर्वाद मांगने फिर यहां आई है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related