नईदिल्ली: नेता शशि थरूर वैसे तो अपने बयानो को लेकर हमेशा चर्चा मे बने रहते है, इस बार वो नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ़ों के पुल बांधने को लेकर फिर चर्चा मे हैं। कोविन Co-Win ऐप को लेकर शशि थरूर ने सरकार के काम को सराहा है और कहा की यह लाजवाब ऐप है।
WhatsApp के द्वारा कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट Download करने की शानदार सुविधा को लेकर थरूर ने मोदी सरकार की सराहना की है। जबकी आज के टाइम मे ऐसे मौके काफी कम देखने को मिलते हैं जब सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के अच्छे काम की तारीफ करें खासकर कोई कांग्रेसी नेता I
देश मे टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है जिसमे Co-WIN प्लैटफॉर्म की भूमिका बेहद अहम है। Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट Download करने तक जितने भी काम होते है वो सभी काम इसके जरिए काफी आराम से किए जा सकते हैं। अब इसमें कुछ सुविधा और जोड़ दी गई है जिसमे आप वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर आसानी से Certificate डाउनलोड कर सकतें हैं। कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor को यह काम काफी पसंद आया और उन्होने इस काम की जमकर तारीफ भी की।
अगस्त क्रांति: कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च
शशि थरूर ने अपने ट्वीट मे लिखा की, ”मैंने हमेशा मोदी सरकार के अच्छे काम को तहे दिल से अपनाया है और उसकी तारीफ भी की है। CO-WIN के एक आलोचक के तौर पे मै कहूँगा कि सरकार ने बढ़िया काम किया है। 9013151515 पर ‘download certificate’ WhatsApp मैसेज भेजिए, OTP प्राप्त होगा उसके पश्चात आप अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लीजिए। यह आसान है और तेज भी।”
नये कैबिनेट गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लेंगे केबिनेट मिनिस्टरों की क्लास
शशि थरूर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने से कभी नहीं चूकते है, पर अगस्त 2019 में उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि अगर PM Modi कोई अच्छा काम करते हैं तो उसकी तारीफ भी होनी चाहिए। शशि थरूर ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा था, ”मैं पिछले 6 साल से कहता आ रहा हूं कि जब PM अच्छी बात कहें या अच्छा करें तो उनकी तारीफ होनी चाहिए। इससे फायदा ये होगा की जब PM गलती करेंगे तो हमारी आलोचना की विश्वसनीयता को प्रामाण मिलेगा।

