Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul Gandhi Reaches ED Office: कांग्रेस मुख्यालय से ईडी आफिस पैदल पहुंचे कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी रही साथ

नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड के मनी लांड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के सामने पेश होने के लिए पैदल ही चल दिए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए बहन प्रियंका भी आवास पहुंचीं। यहां दोनों के बीच देर तक बातचीत हुई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और वहां से राहुल अपनी बहन प्रियंका और नेताओं, समर्थकों के साथ पैदल ही ईडी आफिस पहुंचे। राहुल गांधी की पेशी के मददेनजर ईडी आफिस के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय ईडी आफिस तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। कांग्रेस संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं।

Also read: प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर बरसी लाठियां, 500 कांग्रेसी गिरफ्तार

भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित किया जा रहा है कि मोदी सरकार कांग्रेस से डर गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश हुए। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही रवाना हुए। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया यह देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार सत्याग्रह कर रहा है। वहीं देश में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसी नेताओं ने धरने प्रदर्शन किए हैं। केंद्र द्वारा प्रवर्तन निदेशालय ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ जम्मू और बेंगलुरु में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Exit mobile version