Site icon Buziness Bytes Hindi

MP Election 2023: राहुल गांधी बोले,’BJP की प्रयोगशाला गुजरात नहीं MP हैं जहां मरे हुए लोगों का इलाज होता है’

t1001 21

MP Election 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शहडोल में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए भाजपा पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती। अगर हम सत्ता में आए तो मध्य प्रदेश में PESA कानून को फिर से लागू करेंगे। उन्होंने पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर कहा कि भाजपा की असली प्रयोगशाला मध्य प्रदेश में है। जहां मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है।

‘भाजपा की असली प्रयोगशाला गुजरात नहीं है’

राहुल गांधी ने कहा कि आडवाणी जी का मानना था कि भाजपा-आरएसएस की असली प्रयोगशाला गुजरात नहीं, मध्य प्रदेश में है। इस प्रयोगशाला में मरे हुए लोगों का इलाज होता है और महाकाल लोक में शिव जी से चोरी की जाती है।

‘पटवारी बनने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रयोगशाला में बच्चों के मिड-डे मील से चोरी की जाती है। व्यापम घोटाला होता है। MBBS सीट बेची जाती है। पटवारी बनने के लिए 15 लाख रिश्वत में मांगे जाते हैं। हर रोज तीन किसान खुदकुशी करते हैं।

‘रेप पीड़िता के भाई की पुलिस के सामने हत्या’

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की इस प्रयोगशाला में किसानों को गोली मारी जाती है। भोपाल में लड़की का रेप होता है और उसे बचाने की कोशिश में भाई की पुलिस के सामने हत्या की जाती है। भाजपा का नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब करता है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत पर तंज कसा। उन्होंने कहा आदिवासी और वनवासी में क्या फर्क है? हम आपको आदिवासी कहते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब- हिंदुस्तान के वासी। जो देश में पहले आए थे। जो इस जमीन के असली मालिक हैं। हिंदुस्तान की जमीन, जल, जंगल पर आदिवासियों का पहला हक बनता है, लेकिन भाजपा आपको वनवासी कहती है।

कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती है। हम PESA कानून लाए, वन अधिकार कानून लेकर आए। हमने कानून बनाया था अगर किसी उद्योगपति को आदिवासी की जमीन चाहिए, तो उसे ग्राम सभा के सामने हाथ जोड़कर जमीन मांगनी होगी। लेकिन BJP ने इस PESA कानून को रद्द कर दिया। राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने डरा-धमकाकर, हिंसा के बल पर आपकी जमीन छीन ली। मैं गारंटी देता हूं कि जो आपका हक है, हम उसे आपको जरूर लौटाएंगे।

Exit mobile version