Site icon Buziness Bytes Hindi

Nitish Kumar New Government: कांग्रेस को मिल सकती है महागठंधन सरकार मंत्रीमंडल में जगह,नीतीश के खिलाफ भाजपा का महाधरना आज

पटना। बिहार में भाजपा-जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद आज महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा आज सभी जिलों में जद-;यू नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ ;महाधरना करने जा रही है।  जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू होगा।  भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि यह सफेद झूठ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया है। वह जद-यू को तोड़ना चाहती थी। 

Read also: Shrikant Tyagi Case: भाजयुमो नेता ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी को सीसीएसयू के हास्टल में दिलवाई थी पनाह

वहीं महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल से बात की है। समझा जाता है कि उन्होंने नई सरकार के गठन में समर्थन देने को कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में चार मंत्री पदों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद भी मांगा है।  भाजपा ने मंगलवार को पुराने सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदम पर नाराजगी जताते हुए उन पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। राज्य मुख्यालय में कोर कमेटी बैठक के बाद जारी बयान में भाजपा ने घोषणा की थी कि वह आज बुधवार से सभी जिलों में जद-;यू नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ महाधरना करेगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश की पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

Exit mobile version