Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात फतह करने के लिए कांग्रेस ने बनाया है यह प्लान

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के चिंतन शिविर में भविष्य की राजनीती का खाका खींचा है वहीँ आने वाले दिनों में गुजरात में होने चुनावों के लिए भी उसने एक ख़ास प्लान तैयार किया है जिसकी बदौलत वह 27 वर्षों से कायम भाजपा के एक छत्र राज को समाप्त करना चाहेगी. इस योजना के मुताबिक कांग्रेस ने पूरे गुजरात को चार जोनों में विभाजित किया है और हर ज़ोन के लिए अलग रणनीति अपनाने की बात सामने आयी है. जो जोन बनाये गए हैं उनमें साऊथ, नार्थ, सेंट्रल और सौराष्ट्र शामिल हैं. 

Also Read : Gujarat chunavi dangal:- चिंतन शिविर: एक ही पटरी पर दौडी भाजपा और कांग्रेस की गाड़ी

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पार्टी इन 4 जोनों में 4 बड़ी बैठकें करेगी और इन बैठकों में राहुल गाँधी और प्रियंका या दोनों में से कोई एक ज़रूर मौजूद रहेगा। यह सभी बैठकें इन दोनों की अध्यक्षता में होंगी। कार्यक्रम के मुताबिक साउथ जोन की बैठक 21 मई को सूरत में, 22 मई को सेंट्रल जोन के तहत बड़ोदरा में और नार्थ जोन की बैठक 23 मई को मेहसाणा में होगी, इससे पहले सौराष्ट्र जोन की बैठक 19 मई को राजकोट में होगी। इन सभी बैठकों में दो हज़ार नेताओं के होने की बात कही जा रही है. इन बैठकों में शहर, जिला और तालुका पंचायतों के जुझारू नेता भी मौजूद रहेंगे. बैठकों में आगामी लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम चुनावों पर चर्चा के साथ टिकट की दावेदारी पर चर्चा होगी . 

बता दें कि 12 जून को राहुल गाँधी जहा दांडी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे वहीं मध्य गुजरात में प्रियंका गाँधी के महिलाओं से संवाद का एक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास हो रहा है. इस जानकारी से यह बात भी सामने आ रही है कि प्रियंका गाँधी को गुजरात चुनाव में महिला वोटों को साधने की ज़िम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलने जा रही है.

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal : विपक्ष के सवालों का गांडीव तोड़ेंगे अमित शाह

Exit mobile version