Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना के शिकंजे में कांग्रेस के बड़े नेता

भारत में वैसे तो कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम हो गए हैं लेकिन देश की सबसे पुराणी पार्टी कांग्रेस में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, दिलचस्प बात यह है कि कोरोना संक्रमण का हमला कांग्रेस पार्टी की टॉप लीडरशिप पर हो रहा है. पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गाँधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी थी और आज पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा के भी कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली है. 

प्रियंका गाँधी ने यह जानकारी खुद ही ट्वीट करके दी है. सोनिया गाँधी के कोरोना संक्रमित होने की जब खबर आयी थी तब प्रियंका गाँधी लखनऊ में दो दिवसीय संकल्प शिविर में मौजूद थी और पहले दिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित किया था, उन्हें दुसरे दिन भी संकल्प शिविर में रहना था लेकिन बुधवार देर रात ही वह अचानक दिल्ली लौट गयी थीं.

Read also: Champawat Bypoll Result: मुख्यमंत्री धामी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 55025 वोट से जीते उपचुनाव

उनके अचानक जाने की खबर मीडिया में सुर्खी बनी थी, हालाँकि अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि शायद माँ के कोरोना संक्रमित होने की खबर से घबराकर वह दिल्ली लौट गयी होंगी मगर आज जब उनके खुद कोरों संक्रमित होने खबर आयी तो साफ़ हो गया कि उन्हें शायद इसका अंदेशा हो गया था. क्योंकि प्रियंका गाँधी भी दिल्ली की उस बैठक में शामिल थीं जिसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे.

बता दें कि उस मीटिंग में शामिल होने वाले पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. प्रियंका गाँधी से बुधवार को प्रदेश के बहुत से कांग्रेस नेताओं ने नज़दीक से बात की है शेक हैंड किया है, ऐसे में उन लोगों में भी कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है. जानकारी के अनुसार प्रियंका के संक्रमित होने की खबर मिलते ही कई लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है.

Exit mobile version