Site icon Buziness Bytes Hindi

Subodh Kant Sahay ने मोदी को बताया हिटलर

सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया पर जहाँ देश का युवा सड़कों पर उतरा हुआ है और हिंसक विरोध पर उतारू है वहीँ केंद्र की इस योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भी काफी मुखर हैं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अग्निपथ योजना को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत बड़ा हमला बोल दिया। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर दी. 

Read also: Uttarakhand News Today: धामी सरकार में अपनी 25 हजार करोड़ की योजना ढूंढ रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत

अपने क बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि हिटलर ने भी इसी तरह अपनी सेना में बदलाव किया था और उसका नाम खाकी दिया था, प्रधानमंत्री मोदी भी अग्निपथ योजना के बहाने वही सब कर रहे हैं जो पहले हिटलर ने किया था और उसका परिणाम क्या हुआ था यह भी सभी को मालूम है. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जो हिटलर की राह पर चलेगा तो उसका अंजाम भी हिटलर जैसा ही होगा। इससे पहले सुबोधकांत सहाय ने पीएम मोदी को मदारी कहा था, कांग्रेस नेता ने कहा था कि इस देश में एक तानाशाह के रूप में मोदी मदारी का वेष धरकर आ गया है, सुबोधकांत ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि मोदी ने हिटलर का सारा इतिहास पास कर लिया है. 

Read also: Bharat Bandh in UP Live: भारत बंद का वेस्ट यूपी में नहीं दिखा असर,विपक्षी नेताओं को घर में किया नजरबंद

इस विवादित बयान से हंगामा मचने के बाद सुबोधकांत ने कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री हैं तो सवाल भी उन्हीं की नीतियों पर ही उठाये जायेंगे। हालाँकि कांग्रेस ने सुबोधकांत के इस बयान से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक यह उनकी निजी राय हो सकती, पार्टी उनके इन विचारों का समर्थन नहीं करती।

Exit mobile version