कांग्रेस नेता बोले, मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई न करना हमारी कमजोरी

फीचर्डकांग्रेस नेता बोले, मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई न करना...

Date:


कांग्रेस नेता बोले, मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई न करना हमारी कमजोरी

  • मनीष तिवारी उठाए तत्कालीन मनमोहन सरकार पर सवाल

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई न करना हमारी कमजोरी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भी बरता गया संयम हमारी ताकत नहीं कमजोरी थी। कांग्रेस में फूट रहे किताबी बम में सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह पर सवाल उठा कर संगठन को परेशानी में डाल दिया है। मनीष तिवारी ने अपनी लिखी किताब में 26/11 मुंबई हमले की चर्चा करते हुए लिखा है कि उस हमले के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिये थी।

26/11 हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 हमले से करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि उस समय कार्रवाई करना बिल्कुल जरूरी था। एक देश (पाकिस्तान) भारत में रहने वाले निर्दोष लोगों का सरेआम कत्ल करता है और उसे इस नृशंसता का कोई पछतावा तक नहीं होता। इस सब के बावजूद हमारी ओर से बरता गया संयम हमारी ताकत नहीं कमजोरी की निशानी है।

Read also: बोको हरम ने मेरे घर में आग लगाई : सलमान खुर्शीद

मनीष तिवारी की इस किताब ने जहां मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार पर कमजोरी का प्रदर्शन करने की बात कह कांग्रेस पार्टी को मुश्किलों में डाल दिया है वहीं भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक और मौका दे दिया है। गौरतलब है कि आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को भाजपा अपनी उपलब्धि मानकर प्रचार करती है वहीं जनता खासकर युवा भी इस जवाबी कार्रवाई को भारत के सैन्य तौर पर मजबूत होने और देश को नेतृत्व साहसी सरकार के हाथ में होना मानते हैं।

Read also: मनीष तिवारी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को हिंदुत्व पर बहस में शामिल नहीं होना चाहिए

ऐसे में मनीष तिवारी की किताब में लिखी गयी बात भाजपा के चुनावी अभियान में मदद ही करेगी। वहीं पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व आतंकी हमलों के जवाब में कमजोरी दिखाने का सवाल पार्टी नेताओं को परेशानी में जरूर डालेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related